रूदौली विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 25 Jan, 2017 01:49 PM

rudauli assembly constituency up election 2017

बाराबंकी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 271 है रुदौली। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या....

रूदौली विधानसभा संख्या- 271
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

बाराबंकी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 271 है रुदौली। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 9 हजार 316 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 67 हजार 37 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 42 हजार 269 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि एक बार भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। खास बात यह है कि जब समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला था। तब जबकि पिछले दो बार सीट पर समाजवादी पार्टी चुनाव जीत चुकी थी। देखना होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिलती है।
               PunjabKesari 

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के रामचंद्र यादव ने समाजवादी पार्टी के अब्बास अली जेदी को मात दी थी। बीएसपी के शमशाद खान तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के मुनीर अहमद खान चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के अब्बास अली जैदी ने बीएसपी के अशोक कुमार सिंह को हराया था। जबकि बीजेपी के राम देव आचार्य तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी मो. जकारिया चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के अब्बास अली ज़ैदी ने बीएसपी के अहत राम अली को हराया है। बीजेपी के राम देव आचार्य तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरटीकेपी के दृगपाल सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!