रामकोला विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 28 Jan, 2017 11:55 AM

ramkola assembly constituency up election 2017

कुशीनगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 335 है रामकोला। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...

रामकोला विधानसभा संख्या- 335
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

कुशीनगर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 335 है रामकोला। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 09 हजार 460 है। जिसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 71 हजार 670 जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 60 हजार 421 है। सीट पर पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। जबकि एक बार भारतीय जनता पार्टी ने सफलता हासिल की। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इसे बरकरार रखना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती है। समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किल पार्टी के अंदर के धड़ों में ही है। क्योंकि दल में दो फाड़ हो चुके हैं। इसका सियासी फायदा निश्चित तौर पर अन्य दलों को होगा। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि इस बार किस पार्टी पर जनता विश्वास जताती है।
              PunjabKesari  
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पुनर्मासी देहाती ने भारतीय जनता पार्टी के दीप लाल भारती को हरा सीट पर अपना कब्जा किया था। वहीं तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के हरेंद्र कुमार गौतम रहे थे। जबकि कांग्रेस के रामानंद बुद्धा को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जसवंत सिंह ने समाजवादी पार्टी के राधेश्याम सिंह को हराया था। बहुजन समाज पार्टी के बीएन सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। एसबीएसपी के अजीमुल हक चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राधेश्याम सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के अजीमुल हक को हराया था। वहीं भारतीय जनता पार्टी के अंबिका सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के रंजीत सिंह को सिर्फ 03.18 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा। 
               PunjabKesari
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!