Edited By ,Updated: 25 Jan, 2017 01:17 PM
बाराबंकी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 267 है रामनगर। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...
राम नगर विधानसभा संख्या- 267
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार
बाराबंकी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 267 है रामनगर। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 97 हजार 99 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 64 हजार 437 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 32 हजार 662 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से अब तक सिर्फ एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। हालांकि इस बार सीट पर समाजवादी पार्टी की संभावनाएं संशय में हैं। क्योंकि कांग्रेस के साथ सपा के गठबंधन की आहट है। लिहाजा साफ है कि इस बार मुकाबला बीजेपी के विरुद्ध कड़ा होने वाला है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिलती है।
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के अरविंद सिंह गोप ने जीत दर्ज की थी। बीएसपी के अमरेश कुमार को गोप ने हराया था। कांग्रेस के कुंवर रामवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि पीइसीपी के मनोज कुमार सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें