पूरनपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 13 Jan, 2017 09:23 PM

puranpur assembly constituency up election 2017

पीलीभीत जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 129 है पूरनपुर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या...

पूरनपुर विधानसभा संख्या-129
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

पीलीभीत जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 129 है पूरनपुर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 39 हजार 409 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 83 हजार 890 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 55 हजार 506 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में हर बार जनता ने अलग-अलग दलों को चुना है। एक-एक बार समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को जीत मिली है। फिलवक्त सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन पार्टी के भीतर जैसे हालात हैं, वह सपा की संभावनाओं पर ब्रेक लगाते नजर आ रहे हैं। सपा की कलह का फायदा सीधे तौर पर अन्य दलों को होगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता किस पार्टी पर मेहरबान होती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के पीतम राम ने बीजेपी के बाबूराम को हराया था। कांग्रेस के सुखलाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के दिनेश भारती चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के अरशद खान ने कांग्रेस के वीएम सिंह को हराया था। समाजवादी पार्टी के कुंवर जीवेश प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के डॉ विनोद तिवारी चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के डॉ विनोद तिवारी ने समाजवादी पार्टी के गोपाल कृष्णा को हराया था। निर्दलीय उम्मीदवार वीएम सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के अरशद खान चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!