पट्टी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 24 Jan, 2017 03:19 PM

patti assembly constituency up election 2017

प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 249 है पट्टी। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...

पट्टी विधानसभा संख्या- 249
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 249 है पट्टी। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 25 हजार 531 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 77 हजार 140 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 48 हजार 389 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। हालांकि इस बार सीट पर समाजवादी पार्टी की संभावनाएं संशय में हैं। क्योंकि पार्टी की कमान अखिलेश को मिलने के बाद अब सीट पर किस प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा, यह अभी तय नहीं हैं। देखना होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी पर जनता विश्वास जताती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के राम सिंह ने बीजेपी के राजेंद्र प्रताप सिंह को हराया था। बीएसपी की अर्चना देवी तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि कांग्रेस के अजीत प्रताप सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के राजेंद्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी के बल कुमार को हराया था। बीएसपी के कुंवर शक्ति सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि रालोद के चंद्रा बाली चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के राजेंद्र प्रताप ने बीएसपी के मृत्युंजय को हराया था। अपना दल के जय सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के रामलखन चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari


UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!