निघासन विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 13 Jan, 2017 10:59 PM

nighasan assembly constituency up election 2017

लखीमपुर खीरी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 138 है निघासन। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या...

निघासन विधानसभा संख्या-138
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

लखीमपुर खीरी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 138 है निघासन। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 20 हजार 502 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 72 हजार 627 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 47 हजार 867 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर एक-एक बार भारतीय जनता पार्टी , बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है। इस बार बीजेपी की सीधी लड़ाई बीएसपी से होगी। क्योंकि समाजवादी पार्टी के अंदर की सूरत से स्पष्ट है कि वह स्पर्धा से बाहर होती चली जा रही है। देखना होगा कि कौन सी पार्टी इस बार सीट पर जीत दर्ज करती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के अजय ने समाजवादी पार्टी के आर ए उस्मानी को हराया था। बीएसपी के दारोगा सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के अजय प्रकाश चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के कृष्ण गोपाल पटेल ने बीजेपी के अजय कुमार टेनी को हराया था। बीएसपी के आर एस कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि रालोद के निरवेंद्र कुमार चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के आर एस कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी के कृष्ण गोपाल पटेल को हराया था। बीजेपी के राम कुमार वर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि एसडी के निरवेंद्र कुमार चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!