मेजा विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 24 Jan, 2017 05:53 PM

meja assembly constituency up election 2017

इलाहाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 259 है मेजा। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या...

 मेजा विधानसभा संख्या-259
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

इलाहाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 259 है मेजा। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 2 लाख 81 हजार 725 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 56 हजार 508 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 25 हजार 204 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में एक-एक बार समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और सीपीएम को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी के लिए परिस्थितियां माकूल नहीं है। क्योंकि पार्टी का आंतरिक घमासान चुनाव के ठीक पहले जनता में नकारात्मक संदेश दे गया। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है। फिलहाल सभी राजनैतिक दलों ने चुनाव के लिए कमर कस ली है और अपनी दावेदारी पेश करने में जुट गए हैं।
               PunjabKesari 

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के गिरीश चंद्र ने बीएसपी के आनंद कुमार को हराया था। निर्दलीय प्रत्याशी एस के मिश्रा तीसरे स्थान रहे थे। कांग्रेस के सर्वेश चंद्र तिवारी चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के राजबली जैसल ने सीपीएम के रामकृपाल को हराया था। अपना दल के समदर्शी पासवान तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि जेएम के कन्हैया लाल चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में सीपीएम के रामकृपाल ने बीजेपी के तुलसीदास राणा को हराया था। अपना दल के रामबली जैसल तीसरे स्थान पर रहे थे। बीएसपी के विनय कुमार चौथे स्थान पर रहे थे।
                PunjabKesari
UP Election 2017  की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!