महरौनी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 21 Jan, 2017 03:48 PM

mehroni  assembly constituency up election 2017

ललितपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 227 है महरौनी। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या....

महरौनी विधानसभा संख्या- 227
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

ललितपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 227 है महरौनी। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 63 हजार 660 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 91 हजार 579 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 72 हजार 81 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में सीट पर दो बार बहुजन समाज पार्टी को जीत मिली है। जबकि एक बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर बहुजन समाज पार्टी का कब्जा है। इस बार भी बीएसपी के संभावनाएं प्रबल दिख रही हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिलती है। फिलहाल सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के फेरन लाल ने बीजेपी के मनोहर लाल को हराया था। समाजवादी पार्टी के मुन्नालाल रजक तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के रमेश खटीक चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बहुजन समाज पार्टी के राज कुमार तिवारी ने कांग्रेस के पूरन सिंह बुंदेला को शिकस्त दी थी। तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के विक्रम सिंह रहे थे। जबकि बीजेपी के देवेंद्र कुमार सिंह चौथे स्थान पर रही थीं।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के पूरन सिंह बुंदेला ने समाजवादी पार्टी के विक्रम सिंह को हराया था। बीएसपी के जयराम सिंह यादव तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के रामस्वरूप देवोलिया चौथे स्थान पर रहे थे।
          PunjabKesari

 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!