मछली शहर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 29 Jan, 2017 05:56 PM

machhlishahr assembly constituency up election 2017

जौनपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 369 है मछली शहर । वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या....

मछली शहर विधानसभा संख्या- 369
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

जौनपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 369 है मछली शहर । वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 57 हजार 038 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 92 हजार 922 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 64 हजार 109 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट से दो बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक मर्तबा समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। फिलहाल सीट पर समाजवादी का कब्जा है।इस बार समाजवादी पार्टी के लिए डगर मुश्किल हो सकती है। क्योंकि पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी से जनता में नकारात्मक संदेश गया है। समाजवादी पार्टी के खराब माहौल का फायदा सीधे तौर पर अन्य दलों को होगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार जनता किस पार्टी पर विश्वास जताती है।
               PunjabKesari 
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के जगदीश सोनकर ने बहुजन समाज पार्टी के रामफेर गौतम को हराया था। भारतीय जनता पार्टी के विनोद कुमार निगम तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के लाल रत्नाकर नाग को सिर्फ 03.96 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के सुभाष पांडेय ने समाजवादी पार्टी के ज्वाला प्रसाद यादव को हरा अपना परचम लहराया था। वहीं अपना दल के संजय कुमार जयलसवाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के आफताब अहमद को सिर्फ 03.02 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के विनोद कुमार सिंह ने समाजवादी पार्टी ज्वाला कुमार यादव को हराया था। भारतीय जनता पार्टी के राज नरायान बिंद को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। जबकि अपना दल के शिवराम सिंह चौहान को चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari  
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!