कोल विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 11 Jan, 2017 03:00 PM

koil assembly constituency up election 2017

अलीगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सख्या 75 है कोल। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...

कोल विधानसभा संख्या-75
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

अलीगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सख्या 75 है कोल। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 93 हजार 29 है। जिसमे पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 61 हजार 398 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 31 हजार 625 है। इस सीट पर मुख्य लड़ाई समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच रही है। दो बार बीएसपी के प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। जबकि एक बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली। इस बार सीट पर कौन कब्जा जमाएगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल सभी राजनैतिक दलों ने सीट पर अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना होगा कि जनता किस पार्टी के नुमाइंदे पर मेहरबान होती है।
               PunjabKesari
कोल विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के जमीरुल्लाह खान ने कांग्रेस के विवेक बंस को पराजित किया था। बीजेपी के योगेंद्र पाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के जिआउर्रहमान चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के महेंद्र सिंह ने बीजेपी के सुरेंद्र सहयोगी को हराया था। तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के गुरवेंदर सिंह रहे थे। जबकि चौथे स्थान पर एलडी के राजबीर दिलार रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के महेंद्र सिंह ने बीजेपी के राजेंद्र कुमार को पराजित किया था। आरटीकेपी के गंगा प्रसाद तीसरे स्थान पर रहे थे। आईएनएलडी की रामसखी चौथे स्थान पर रही थीं।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!