Edited By ,Updated: 10 Jan, 2017 02:39 PM
नोएडा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 63 है जेवर। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या...
जेवर विधानसभा संख्या-63
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार
नोएडा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 63 है जेवर। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 2 लाख 87 हजार 711 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 61 हजार 666 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 26 हजार 45 है। सीट के अस्तित्व में आने के बाद से एक बार विधानसभा चुनाव हुआ है। जिसमें बहुजन समाज पार्टी के बेदराम भाटी ने जीत दर्ज की। इस बार भी सीट पर बीएसपी के आसार ज्यादा नजर आ रहे हैं। लेकिन किसी भी पार्टी को कमतर आंकना भूल होगी। फिलहाल सभी पार्टियां अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं। देखना दिलचस्प होगा कि जनता किस पार्टी पर मेहरबान होती है।
जेवर विधानसभा के पिछले परिणाम पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में सीट पर बीएसपी के बेदराम भाटी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के धीरेंद्र सिंह को हराया था। समाजवादी पार्टी के विजेंद्र सिंह भाटी तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के सुंदर सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें