हस्तिनापुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 09 Jan, 2017 03:18 PM

hastinapur assembly constituency up election 2017

मेरठ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 45 है हस्तिनापुर।

हस्तिनापुर (SC) विधानसभा संख्या-45
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

मेरठ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 45 है हस्तिनापुर। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 172 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 67 हजार 315 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 32 हजार 844 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में इस सीट पर मुख्य लड़ाई समाजवादी पार्टी और बीएसपी के बीच रही है। दो बार समाजवादी पार्टी ने सीट पर अपना कब्जा जमाया है। जबकि एक बार बीएसपी के प्रत्याशी को जीत मिली है। इस बार चुनावी समीकरण बदल सकते हैं, क्योंकि समाजवादी पार्टी अंतर्कलह से जूझ रही है। और इसका फायदा अन्य दलों को हो सकता है। देखना दिलचस्प होगा कि जनता किस पार्टी के नुमांइदे पर मेहरबान होती है।
               PunjabKesari
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
हस्तिनापुर विधानसभा कि पिछले परिणामों पर एक नजर-

16 वीं विधानसभा के चुनावों में हस्तिनापुर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी प्रभु दयाल बाल्मीकि ने पीस पार्टी के योगेश वर्मा को पराजित किया था। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के प्रत्याशी गोपाल काली रहे थे। जबकि बीएसपी के प्रशांत कुमार गौतम चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा यानि साल 2007 के चुनावों में यहां से बीएसपी के योगेश शर्मा ने कांग्रेस के गोपाल काली को पराजित किया था। तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी के प्रभु दयाल रहे थे। जबकि 13.86 फीसदी वोटों के साथ बीजेपी के कांता करदाम ने जीत दर्ज की थी।
               PunjabKesari
14 वीं विधानसभा यानि साल 2002 के चुनावों में 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे समाजवादी पार्टी के पक्ष में रहे थे। यहां से सपा के प्रभु दयाल जीते थे। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी की गीताप्रकाश को हराया था। आईएनएलडी के गोपाल काली तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के योगेश वर्मा चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!