हापुड़ विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 09 Jan, 2017 08:56 PM

hapur assembly constituency up election 2017

गाजियाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 59 है हापुड़। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...

हापुड़ (SC) विधानसभा संख्या-59 
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

गाजियाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 59 है हापुड़। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 96 हजार 679 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 31 हजार 92 है। इस विधानसभा सीट पर बसपा और कांग्रेस के बीच मुख्य लड़ाई रहती है। कांग्रेस के बुरे वक्त में भी पिछले चुनाव में यहां गजराज सिंह ने जीत दर्ज की थी। यही नहीं 14 वीं और 15 वीं विधानसभा के चुनावों में यहां से बीएसपी के प्रत्याशी जीते थे। इस बार भी सभी पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि किस पार्टी के नुमाइंदे पर जनता मेहरबान होती है।
               PunjabKesari 

 

हापुड़ विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के गजराज सिंह ने बीएसपी के धर्मपाल सिंह को हराया था। बीजेपी के राजेंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के किरन जाटव चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15 वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के धर्मपाल ने कांग्रेस के गजराज सिंह को पराजित किया था। तीसरे स्थान पर बीजेपी के राजेंद्र कुमार रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के रामनिवास बाल्मीकि चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14 वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के धर्मपाल ने बीजेपी के राम स्वरूप भारती को हराया था। कांग्रेस के गजराज सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के गजराज सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!