Edited By ,Updated: 24 Jan, 2017 05:40 PM
इलाहाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 258 है हंडिया। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या.....
हंडिया विधानसभा संख्या-258
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार
इलाहाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 258 है हंडिया। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 19 हजार 563 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 77 हजार 924 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 41 हजार 600 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा के चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार सीट पर समाजवादी पार्टी की संभावनाएं संशय में दिख रही हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी के प्रत्याशी का कब्जा रहता है। फिलहाल सभी पार्टियों ने चुनाव के लिए कमर कस ली है, और अपनी-अपनी दावेदारी पेश करने में जुट गई हैं।
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के महेश नरायण सिंह ने पीएमएसपी के डॉ राकेशधर त्रिपाठी को मात दी थी। बीएसपी के राममिलन यादव तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के राजेंद्र त्रिपाठी चौथे स्थान पर रहे थे।
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के राकेशधर त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के महेश नरायण सिंह को हराया था। पीएमएसपी के मनोज कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के वेनी माधव बिंद चौथे स्थान पर रहे थे।
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के महेश नरायण सिंह ने बीजेपी के राकेशधर त्रिपाठी को हराया था। बीएसपी के ब्रिजभान यादव तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि अपना दल के फूलचंद बिंद चौथे स्थान पर रहे थे।
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें