फर्रूखाबाद विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 19 Jan, 2017 04:13 PM

farrukhabad assembly constituency up election 2017

फर्रुखाबाद जिले के अंतर्गत आऩे वाली विधानसभा संख्या 194 है फर्रुखाबाद। यह जिले की सदर सीट भी है। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या....

फर्रूखाबाद विधानसभा संख्या- 194
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

फर्रुखाबाद जिले के अंतर्गत आऩे वाली विधानसभा संख्या 194 है फर्रुखाबाद। यह जिले की सदर सीट भी है। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 16 हजार 62 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 73 हजार 309 है। जबकि महिला मतदाताओं की 1 लाख 42 हजार 740 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। जबकि एक बार निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। पिछले दो विधानसभा चुनावों में इस सीट पर उसका वर्चस्व कायम है। लेकिन इस बार लड़ाई कठिन है। क्योंकि जैसे हालात हैं, वह गवाही दे रहे हैं कि समाजवादी पार्टी बिखर चुकी है। और अब अन्य दल इसका लाभ उठाने में लगे हैं। देखना होगा कि इस बार सीट पर किसको जीत मिलती है।
               PunjabKesari  

आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के विजय सिंह ने बीजेपी के मोजर सुनील दत्त को हराया था। बीएसपी के मो. उमर खान तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के उर्मिला राजपूत चौथे स्थान पर रही थीं।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के विजय सिंह ने बीजेपी के मेजर सुनील दत्त को हराया था। बीएसपी के मनोज अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के संजीव मिश्र चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी विजय सिंह ने बीजेपी की प्रभा द्विवेदी को शिकस्त दी थी। बीएसपी के गिरीश चंद्र गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के राज कुमार राठौर चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!