Edited By ,Updated: 19 Jan, 2017 05:33 PM
इटावा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 200 है इटावा। यह जिले की सदर सीट भी है। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या.....
इटावा विधानसभा संख्या- 200
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार
इटावा जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 200 है इटावा। यह जिले की सदर सीट भी है। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 39 हजार 750 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 87 हजार 147 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 52 हजार 603 है। सीट पर अर्से से समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को ही जीत मिली है। इस बार समाजवादी पार्टी में दो हिस्से हो चुके हैं। प्रत्याशियों को लेकर असमंजस है। लेकिन अखिलेश गुट के प्रत्याशी के पक्ष में जनता का रुझान दिख रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव आयोग के फैसले के बाद अगर पार्टी टूटती है तो ऐसे में इसका सियासी फायदा अन्य दलों को कितना पहुंचता है।
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के रघुराज सिंह शाक्य ने बीएसपी के महेंद्र सिंह राजपूत को हराया था। बीजेपी के अशोक दुबे तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के कोमल सिंह कुशवाहा चौथे स्थान पर रहे थे।
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के महेंद्र सिंह राजपूत ने बीएसपी के नरेंद्र नाथ को हराया था। बीजेपी के अशोक दुबे तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के जयवीर सिंह भदौरिया चौथे स्थान पर रहे थे।
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के महेंद्र सिंह राजपूत ने बीजेपी के जयवीर सिंह भदौरिया को हराया था। बीएसपी के प्रदीप दुबे तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरटीकेपी के नाथूराम चौथे स्थान पर रहे थे।
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें