ददरौल विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 13 Jan, 2017 10:45 PM

dadraul assembly constituency up election 2017

शाहजहांपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 136 है ददरौल। साल 2012 के आंकड़ो के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...

ददरौल विधानसभा संख्या-136
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

शाहजहांपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 136 है ददरौल। साल 2012 के आंकड़ो के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 2 हजार 477 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 67 हजार 746 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 34 हजार 725 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में एक बार समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। जबकि दो बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। फिलवक्त सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। इस बार समाजवादी पार्टी के लिए सीट पर मुश्किलें ज्यादा है। क्योंकि पार्टी में अंदरखाने छिड़ी लड़ाई राष्ट्रीय पटल पर आ चुकी है। ऐसे में ये अनुमान लगाना कि समाजवादी पार्टी का सीट पर कब्जा रहेगा। बहुत मुश्किल लग रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी पार्टी इस बार सीट पर कब्जा जमाती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के राममूर्ति वर्मा ने बीएसपी के रिजवान अली को हराया था। बीजेपी के अवधेश कुमार वर्मा तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि एमडी के देवेंद्र पाल सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के अवधेश कुमार वर्मा ने समाजवादी पार्टी के अनवर अली को हराया था। कांग्रेस के नरवीर सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी नत्थू लाल चौथे स्थान पर रहे थे।
              PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के अवधेश कुमार ने समाजवादी पार्टी के अनवर अली को हराया था। बीजेपी के देवेंद्र पाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के राम अवदार शर्मा चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!