बबीना विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 21 Jan, 2017 02:28 PM

babina assembly constituency up election 2017

झांसी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 222 है बबीना। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या .....

बबीना विधानसभा संख्या- 222
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

झांसी जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 222 है बबीना। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 89 हजार 902 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 57 हजार 117 है । जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 32 हजार 778 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार बहुजन समाज पार्टी ने जीत दर्ज की है। जबकि एक बार समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर बहुजन समाज पार्टी का कब्जा है। इस बार भी बीएसपी के लिए सीट पर प्रबल संभावनाएं नजर आ रही हैं। क्योंकि मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के लिए इस बार संगठन में मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। फिलहाल सभी पार्टियों ने सीट पर अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर कौन बाजी मारता है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं
विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के कृष्णपाल सिंह राजपूत ने समाजवादी पार्टी के चंद्रपाल सिंह यादव को हराया था। बीजेपी के श्याम सुंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के राजेंद्र सिंह यादव चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के रतनलाल अहिरवार ने समाजवादी पार्टी के सतीश जतारिया को हराया था। बीजेपी के जयपाल सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के हरबंस लाल चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी के रतनलाल अहिरवार ने बीएसपी के तिलक चंद्र अहिरवार को हराया था। बीजेपी के सतीश जटारिया तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि आरटीकेपी के राम स्वरूप मास्टर चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!