आज़मगढ़ विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 29 Jan, 2017 11:47 AM

azamgarh assembly constituency up election 2017

आज़मगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 347 है आज़मगढ़। यह जिले की सदर सीट भी है। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...

आज़मगढ़ विधानसभा संख्या- 347
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार 

आज़मगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 347 है आज़मगढ़। यह जिले की सदर सीट भी है। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 41 हजार 273 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 89 हजार 034 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 52 हजार 220 है। सीट पर अर्से से समाजवादी पार्टी  और दुर्गा प्रसाद यादव  का कब्जा रहा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को ही जीत मिली है। लेकिन यह बरकरार रख पाना पार्टी के लिए कड़ी चुनौती है। क्योंकि पिछले कुछ वक्त से पार्टी के अंदर का जो घटनाक्रम रहा है, उसने अन्य दलों को फायदा पहुंचाया है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिलती है।
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के दुर्गा प्रसाद यादव ने बहुजन समाज पार्टी के सर्वेश सिंह सिप्पू को हराया था। भारतीय जनता पार्टी के जय नाथ तीसरे स्थान पर रहना पड़ा। जबकि कांग्रेस के करुणाकांत मिश्रा को सिर्फ 03.58 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पड़ा था।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के दुर्गा प्रसाद यादव ने बहुजन समाज पार्टी के रामाकांत  को हरा जीत हासिल की। तीसरे स्थान पर निर्दलीय मैदान में उतरे दयाराम रहे। जबकि भारतीय जनता पार्टी के सुनील राय को सिर्फ 04.18 फीसदी मतों के साथ चौथे स्थान पर रहना पड़ा था।
               PunjabKesari 

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14वीं विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के दुर्गाप्रसाद यादव ने बहुजन समाजवादी पार्टी के आर पी राय को मात दी थी। भारतीय जनता पार्टी के छोटे लाल यादव तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के राम प्रताप यादव चौथे स्थान पर रहना पड़ा।
               PunjabKesari 
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!