इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 25 Jan, 2017 11:38 AM

allahabad north assembly constituency up election 2017

इलाहाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 262 है इलाहाबाद उत्तरी। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या....

इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा संख्या- 262
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

इलाहाबाद जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 262 है इलाहाबाद उत्तरी। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओँ की संख्या 3 लाख 54 हजार 924 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 99 हजार 867 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 55 हजार 42 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में दो बार कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि एक बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली। फिलहाल सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार सीट पर किस पार्टी के प्रत्याशी पर इस क्षेत्र की जनता विश्वास जताती है। फिलहाल सभी राजनैतिक दलों ने चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है और अपनी-अपनी दावेदारी पेश करने में जुट गए हैं। 
               PunjabKesari
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के अनुग्रह नरायण सिंह ने बीएसपी के हर्षवर्धन बाजपेई को शिकस्त दी थी। बीजेपी के उदयभान करवरिया तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के शशांक त्रिपाठी चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के अनुग्रह नरायण सिंह ने बीएसपी के हर्षवर्धन बाजपेई को हराया था। बीजेपी के नरेंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी के केपी श्रीवास्तव चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari 
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में बीजेपी के नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने एनसीपी के अनुग्रह नरायण सिंह को हराया था। समाजवादी पार्टी के तेज प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के अशोक बाजपेई चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari  

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!