5 वर्षीय मासूम का शव मिलने से फैली सनसनी

Edited By ,Updated: 21 Nov, 2015 10:42 AM

kanpur innocent bodies police

उत्तर प्रदेश में कानपुर के रेल बाजार क्षेत्र में आज एक मासूम का क्षतविक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि...

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर के रेल बाजार क्षेत्र में आज एक मासूम का क्षतविक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि रेलबाजार निवासी विशाल ने रूखसाना नामक महिला से प्रेम विवाह किया था। उनकी पांच वर्षीय पुत्री सानिया तीन रोज पहले घर से बाहर खेलने के दौरान लापता हो गई थी। परिजनों ने रेलबाजार थाना में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

आज भोर लखनऊ फाटक के पास बदबू आने लोगों ने पास खंडहरनुमा परिसर में झांका और बच्ची का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त सानिया के रूप में हुई। शव का धड़ मिला है। परिजनों ने इलाके के दो युवकों पर दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!