Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Dec, 2017 06:18 PM
राज्य की पुलिस ने झारखंड की एक नौकरानी को हिरासत में लिया है। यह नौकरानी झारखंड से 35 लाख रुपए नकद और 30 लाख के गहने चुरा कर फरार हुई थी। पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी...
पटना/रांचीः राज्य की पुलिस ने झारखंड की एक नौकरानी को हिरासत में लिया है। यह नौकरानी झारखंड से 35 लाख रुपए नकद और 30 लाख के गहने चुरा कर फरार हुई थी। पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, नौकरानी झारखंड के साहेबगंज में एक व्यवसायी के घर काम करती थी। वह 35 लाख रुपए नकद और 30 लाख के गहने लेकर फरार हो गई। इसी बीच मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नौकरानी को बहादुरपुर के संदलपुर गांव से चोरी किए हुए सामान के साथ दबोच लिया।