Edited By ,Updated: 18 Sep, 2016 10:42 PM
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में आज केन्द्रीय कपडा मंत्री स्मृति ईरानी एक दिन के दौरे पर हैं।
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में आज केन्द्रीय कपडा मंत्री स्मृति ईरानी एक दिन के दौरे पर हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी के हलियापुर स्थित बलदेव सिंह महाविद्यालय में भाऊराव देवराव सेवा न्यास के माध्यम से लगाये गए स्वास्थ शिविर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही साथ ही खुशहाली फाउंडेशन की तरफ से आयोजित 10 हजार फलदार वृक्षों के पौधरोपण के लिए वितरण कार्यक्रम में भी शिरकत की। इस दौरान स्मृति ईरानी उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
जानकारी के अनुसार केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस साइकिल के भरोसे कांग्रेस पांच साल तक सत्ता में रही, उसी को आज पंचर बता रहे हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार समाजवादी पार्टी(सपा) की साइकिल के सहारे चल रही थी और आज उसी को राहुल गांधी पंचर बता रहे है। उन्होंने कहा कि अमेठी का विकास राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के लोग करा रहे है और राहुल गांधी उन्हें भी कोसते रहते हैं।
केन्द्रीय कपडा मंत्री ने आज यहां हलियापुर स्थित बलदेव सिंह महाविद्यालय में भावराव देवराव न्यास के माध्यम से लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। इस बीच उन्होंने 2500 फलदार पेड़ बांटे। उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता अच्छी तरह समझ गई है कि विकास कौन करा रहा है। सिर्फ भाषणों से लोगों का पेट नहीं भरता है। स्मृति ईरानी से समाजवादी पार्टी (सपा) परिवार में हुए तकरार के बारे पूछे जाने पर कहा कि चाचा और भतीजे की आपसी लड़ाई में प्रदेश की जनता पिस रही है।