फिर छिड़ा पोस्टर वार, पुरखों के शहर में अर्जुन अवतार में राहुल गांधी

Edited By ,Updated: 07 Sep, 2016 12:05 PM

rahul gandhi arjun avatar posters

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए मंगलवार को खाट यात्रा की शुरूआत कर दी है।

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए मंगलवार को खाट यात्रा की शुरूआत कर दी है। इस खाट यात्रा के मौके पर नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक शहर इलाहाबाद में राहुल गांधी को युगपुरुष बताते हुए महाभारत के अर्जुन के रूप में पेश किया गया है। इलाहाबाद के कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने राहुल गांधी को अर्जुन का अवतार और युगपुरुष करार देते हुए उनका एक पोस्टर जारी किया है। 

जानकारी के अनुसार कांग्रसी कार्यकर्त्ताओं के इस पोस्टर में राहुल गांधी को ब्राह्मणों के वेश में तीर-कमान लिए हुए उस अंदाज में दिखाया गया है, जैसे महाभारत में अर्जुन खौलते हुए तेल में परछाई देखकर ऊपर घूमती हुई मछली की आंख पर निशाना लगाते हुए बताए गए थे। कांग्रेसी कार्यकर्त्ता इस पोस्टर के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधनासभा चुनाव में राहुल गांधी अपनी पारखी नजरों से विरोधी पार्टियों पर वार करके उनके खात्मा कर देंगे। राहुल गांधी 27 साल बाद कांग्रेस को एक बार सूबे की सत्ता पर कब्जा करने में कामयाब रहेंगे। 

सोशल मीडिया पर इलाहाबाद में कांग्रेस की ज़िला कमेटी के सचिव हसीब अहमद की ओर से जारी किया गया यह पोस्टर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हसीब अहमद की ओर से जारी किए गए इस पोस्टर में राहुल के साथ ही सोनिया और प्रियंका की भी बड़ी सी तस्वीरें लगी हुई हैं। पोस्टर के बीचो-बीच कांग्रेस के चुनाव निशान के साथ ही अर्जुन अवतार लिखा गया है। इसके ठीक नीचे राहुल गांधी को ब्राह्मणों की वेश-भूषा में हाथ में तीर व धनुष लिए हुए उसी अंदाज़ में दिखाया गया है। 

आपको बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी खाट यात्रा के दौरान 13 और 14 सितम्बर को इलाहाबाद में रहेंगे। 13 को राहुल गांधी किसी मुस्लिम परिवार के घर जाकर बकरीद की मुबारकबाद देते हुए उनके घर सेवई खाएंगे और रात नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक आवास आनंद भवन में बिताएंगे। 14 को वे रोड शो करने के बाद किसानों के साथ खाट पंचायत करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!