Edited By ,Updated: 18 Sep, 2016 12:10 PM
उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के शिवकुटी क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के 5 सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई जबकि...
इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के शिवकुटी क्षेत्र में अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के 5 सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई जबकि एक महिला घायल है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि कल रात शिवकुटी इलाके में थाने के करीब 100 मीटर दूर बस्ती में एक घर में घुसकर अज्ञात हमलावरों ने मोहर्रम और उसकी पत्नी तथा चार बच्चों को धारदार हथियार से काट दिया। इस घटना में मोहर्रम और चार बच्चों की मृत्यु हो गई। उसकी पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद के चलते यह हत्याकाण्ड किया गया है। उन्होंने बताया कि एक दो मंजिले मकान में मोहर्रम और उसके दो भाईयों का परिवार रहता है। मोहर्रम का परिवार मकान के उपरी हिस्से में रहता था। मामले की छानबीन की जा रही है।