Edited By ,Updated: 09 Jun, 2016 03:33 PM
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में पी.एम. नरेंद्र मोदी को दौरे से पहले एक बार फिर से पोस्टर वार शुरू हो गया है। गुरूवार को कांग्रेसी नेताओं ने पी.एम. मोदी के पोस्टर पर कालिख...
इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में पी.एम. नरेंद्र मोदी को दौरे से पहले एक बार फिर से पोस्टर वार शुरू हो गया है। गुरूवार को कांग्रेसी नेताओं ने पी.एम. मोदी के पोस्टर पर कालिख पोत कर विरोध जताया। इस पोस्टर में लिखा गया है कि 'देश का पैसा मोदी उड़ा रहे जश्न में, किसान मर रहे कर्ज में'।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस के नेता संजय तिवारी ने कहा कि जहां एक ओर किसान खेती के लिए पानी को मोहताज हैं, वहीं दूसरी ओर पी.एम. मोदी के कार्यक्रम को लेकर लाखों टन पानी बर्बाद किया जा रहा है।
बता दें कि इलाहाबाद से पहले भी पोस्टर लगाकर प्रदर्शन किया जा चुका है। भाजपा के युवा कार्यकर्त्ताओं ने सिविल साइंस इलाके के सुभाष चौंक पर पोस्टर लगाकर वरूण गांधी को सी.एम. पद का दावेदार घोषित करने की मांग की थी।