उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं: मायावती

Edited By ,Updated: 05 Sep, 2016 07:22 AM

allahabad mayawati up election 2017

हाल के दिनों में अपने कई नेताओं के पार्टी छोड़ कर चले जाने के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने दावा किया कि अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव...

इलाहाबाद: हाल के दिनों में अपने कई नेताओं के पार्टी छोड़ कर चले जाने के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने दावा किया कि अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की दौड़ में उनकी पार्टी ‘‘दूसरों से कहीं आगे’’ है व 2017 में बसपा यू.पी. में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि सपा, भाजपा  और  कांग्रेस गुप्त समझौते के तहत यह छवि गढ़ने की कोशिश कर रही हैं कि बसपा की हालत काफी कमजोर है। 

मिशन 2017 के मद्देनजर यहां परेड मैदान पर एक जनसभा में मायावती ने  कहा कि एक तरफ हमारे विरोधी हमें चुकी हुई ताकत करार देकर खारिज करने की कोशिश करते हैं, जबकि दूसरी तरफ आरोप लगाते हैं कि लोग उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बसपा का टिकट पाने की खातिर बड़ी रकमें खर्च कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोक-लुभावन वायदे कर देश की जनता के साथ धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि आतंंकवाद के नाम पर मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को आपराधिक छवि का बताते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग राज्य में कभी भी साम्प्रदायिक दंगे करवा सकते हैं। 

सत्तारूढ़ सपा पर हमला बोलते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज है व कानून नाम की कोई चीज नहीं है, आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!