Edited By ,Updated: 06 Jun, 2016 09:06 AM
उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के नैनी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में 3 लोगो की मृत्यु हो गई तथा 3 अन्य घायल हो गए...
इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के नैनी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में 3 लोगो की मृत्यु हो गई तथा 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि झूंसी क्षेत्र में शेरडीह निवासी अशोक यादव दोहरे हत्याकांड का विचाराधीन कैदी नैनी जेल में बंद है। शेरडीह निवासी ज्ञान चंद यादव, वकील अहमद, संतोष यादव, अनिल कुमार, श्रीकांत तथा एक अन्य व्यक्ति जेल में उससे मिलकर वापस लौट रहे थे।
इस बीच जेल के बाहर पहले से घात लगाए मोटरसाइकिल सवार 4 बदमाशों ने ताबडतोड फायरिंग कर दी जिससे ज्ञानचंद्र यादव, वकील अहमद तथा एक अन्य की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा संतोष,अनिल और श्रीकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस 6 टीमें बनाकर छानबीन में जुट गई है।