पहले दरोगा के कमरे से मिली थी लड़की, अब 92 पेटी शराब (Pics)

Edited By ,Updated: 03 Feb, 2016 02:36 PM

allahabad inspector girl alcohol

उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के लालगंज क्षेत्र में एक दरोगा के कमरे से 92 पेटी शराब बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक ने सख्ती दिखाते हुए...

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के लालगंज क्षेत्र में एक दरोगा के कमरे से 92 पेटी शराब बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक ने सख्ती दिखाते हुए दरोगा का तबादला कर दिया है। आपको बता दें कि बीते साल वाराणसी में दरोगा के कमरे से एक लड़की मिली थी।

जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के थाना महेशगंज क्षेत्र में नकली शराब की फैक्ट्री पर छापा मारा गया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली की दरोगा बिहागड़ सिंह यादव के कमरे में शराब की पेटियां देखी गई हैं। इसके बाद कमरे की तलाशी भी ली गई। 

बताया जा रहा है कि वाराणसी के आदमपुर थानाक्षेत्र में दरोगा के कमरे से एक लड़की मिली थी। यहां लड़कियों का आना-जाना लगा रहता था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पकड़ी गई लड़की के बारे में बिहागड़ ने बताया कि वह लड़की उसकी भतीजी है। पुलिस ने इस मामले को यहीं पर रफा-दफा कर दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!