भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान SP और BJP में छिडा 'पोस्टर वार'

Edited By ,Updated: 12 Jun, 2016 05:46 PM

allahabad bjp sp posters war

संगम नगरी इलाहाबाद में भारतीय जनता पार्टी की आज शुरू हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक के दौरान शहर में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच पोस्टर युद्ध छिड गया है...

इलाहाबाद: संगम नगरी इलाहाबाद में भारतीय जनता पार्टी  की आज शुरू हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक के दौरान शहर में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच पोस्टर युद्ध छिड गया है। के. पी. कॉलेज मैदान पर आयोजित कार्यकारिणी की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल स्थानीय परेड मैदान पर परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे।

गंगा,यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन तट पर स्थित इस शहर के हर गली चौराहों पर पिछले कुछ दिनों से भाजपा नेताओं के झंडे बैनर छाए हुए थे मगर रात सपा कार्यकर्त्ताओं ने सूबे की अखिलेश यादव सरकार की उपलब्धियों को दर्शाते पोस्टर और होर्डिग लगानी शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रात पोस्टर और होर्डिग लगाने को लेकर भाजपा और सपा समर्थित कुछ युवा आमने सामने आ गए थे मगर पुलिस के समय रहते हस्तक्षेप करने से मामला फिलहाल शांत हो गया। मोदी की परिवर्तन रैली को लेकर सपा नेताओं का कहना है कि सूबे में परिवर्तन की कोई गुंजाइश नही है।अखिलेश यादव के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में विकास की बयार बह रही है। ऐसे में मोदी की परिवर्तन रैली मात्र एक छलावा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की रैली पूरी तरह विफल रहेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!