Edited By ,Updated: 03 Jun, 2016 10:51 AM
भारतीय जनता पार्टी की होने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए नेताओं के नाम पर विचार किया जा सकता है...
इलाहाबाद: भारतीय जनता पार्टी की होने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए नेताओं के नाम पर विचार किया जा सकता है। पार्टी के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि संगम सिटी में 12 और 13 जून को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया जाएगा कि आगामी राज्य विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम का चेहरा तय किया जाय या नहीं।
उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। माथुर यहां राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होने वाली बैठक की तैयारी की समीक्षा के लिए यहां आए थे। इससे पहले, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बैठक स्थल के पी कालेज में भूमि पूजन किया।