अखिलेश राज में बढ़ते क्राइम से यूपी कानून व्यवस्था बदहाल

Edited By ,Updated: 24 Nov, 2015 04:19 PM

allahabad akhilesh dgp jagmohan yadav

अखिलेश सरकार के राज में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के बदहाल को लेकर यूपी के डी.जी.पी. जगमोहन यादव ने विवादित...

इलाहाबाद (सैय्यद अकीब रज़ा): अखिलेश सरकार के राज में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के बदहाल को लेकर यूपी के डी.जी.पी. जगमोहन यादव ने विवादित बयान दिया है। जगमोहन यादव का कहना है कि कानून-व्यवस्था चुस्त होने की कोई गारंटी नहीं ली जा सकती है क्योंकि यहां प्रदेश में रोज नई-नई घटनाएं होती रहती हैं। डी.जी.पी. का कहना है कि पुलिस फोर्स को बढ़ाकर अपराध की घटनाओं को नहीं रोका जा सकता है। जानकारी के अनुसार यूपी के डी.जी.पी. जगमोहन यादव ने पंचायत चुनाव की तैयारियों की आलोचना की।

आलोचना के बाद डी.जी.पी. जगमोहन यादव ने अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश सरकार के राज में अपराध की घटनाएं,लोगों का सड़कों पर उतरकर हंगामा करना, पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करना कोई बड़ी बात नहीं है। वहीं जगमोहन यादव ने अधिकारियों को बताया कि लोग कुछ देर के लिए ऐसा करते हैं और फिर अपने आप ही शांत हो जाते हैं। पुलिस को इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नही करनी चाहिए बल्कि चुपचाप रहकर इंतजार करना चाहिए।

डी.जी.पी. के मुताबिक पुलिस कोई मिलिट्री नहीं है जो हंगामा करने वालों पर गालियां व लाठियां बरसानी शुरु कर दे। वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के गृह विभाग के प्रिंसीपल देवाशीष पांडा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले ग्राम प्रधान चुनाव की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सेन्ट्रल फ़ोर्स न मिलने पर भी चुनाव शांतिपूर्ण ढ़ंग से करवा दिए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!