Edited By ,Updated: 10 Jul, 2016 09:41 AM
आगरा के थाना ताजगंज के बसई से शुक्रवार को टूंडला के थाना सिंघी क्षेत्र में बारात गई थी।
आगरा: आगरा के थाना ताजगंज के बसई से शुक्रवार को टूंडला के थाना सिंघी क्षेत्र में बारात गई थी। धूमधाम से बैंड-बाजों के साथ दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन के घर पहुंचा। तभी शराब पीकर जयमाला की स्टेज पर पहुंचना दूल्हे को उस समय भारी पड़ गया, जब दुल्हन को जब दूल्हे के मुंह से शराब की महक आ गई और उसने जयमाला को दूल्हे के गले में डालने के बजाय उसके मुंह पर दे मारा और स्टेज छोड़कर चली गई।
इस मामले में लड़का और लड़की पक्ष दोनों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इस घटना के बाद दूल्हे ने माफी मांगी और कहा कि वह जीवन में अब कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाएगा। इसके बाद भी दुल्हन ने शादी के लिए हां नहीं की।