दोस्ती का ईनाम : मुख्तार को मिली मनमाफिक जेल!

Edited By ,Updated: 23 Jun, 2016 07:26 AM

agra mukhtar ansari up election 2017

आगरा जेल से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को लखनऊ जेल में शिफ्ट किया गया है। माना जा रहा है कि सपा में विलय होने के ईनाम स्वरूप मुख्तार को शिफ्ट किया गया है...

आगरा: आगरा जेल से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को लखनऊ जेल में शिफ्ट किया गया है। माना जा रहा है कि सपा में विलय होने के ईनाम स्वरूप मुख्तार को शिफ्ट किया गया है, क्योंकि मुख्तार लंबे समय से लखनऊ जेल में शिफ्ट होना चाहते थे। हालांकि जेल प्रबंधन ने मुख्तार अंसारी के खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया है। 

सूत्रों के अनुसार लगभग 3 साल पहले सपा सरकार ने मुख्तार को गाजीपुर जेल वापस भेजने से साफ  मना कर दिया था। हालांकि सपा सरकार ने लखनऊ जेल में शिफ्ट करने पर सहमति जताई थी लेकिन लोकसभा चुनाव सहित अन्य मसलों पर तल्खी के कारण मुख्तार को शिफ्ट नहीं किया गया था। गौरतलब है कि विधायक मुख्तार अंसारी पिछले 4 साल से आगरा केंद्रीय कारागार में बंद हैं। यहीं से उन्होंने विधानसभा और लोकसभा चुनाव भी लड़ा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!