Edited By ,Updated: 19 Mar, 2016 11:13 AM
उत्तर प्रदेश के मशहूर केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा में बीफ पार्टी की खबर से सनसनी फैल गई। संस्थान के छात्रों की ओर से किए गए ऐसे विवादित आयोजन की शिकायत...
आगरा: उत्तर प्रदेश के मशहूर केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा में बीफ पार्टी की खबर से सनसनी फैल गई। संस्थान के छात्रों की ओर से किए गए ऐसे विवादित आयोजन की शिकायत पाकर प्रशासनिक अधिकारी भी चौंक गए। इस मामले में चंद्रकांत त्रिपाठी का कहना है कि शिकायत के बाद घटना की जांच के लिए आंतरिक समिति गठित की गई है।
जानकारी के मुताबिक छात्रों की फोटो वायरल होने के बाद केंद्रीय हिंदी संस्थान आगरा में बीफ पार्टी की खबर फैल गई। सिटी मजिस्ट्रेट रेखा चौहान को कहना है कि हमने बीफ पार्टी की खबर के बाद कार्रवाई की लेकिन उन्हें पार्टी आयोजन के बारे में कोई भी सबूत नहीं मिला।
वहीं दूसरी तरफ आगरा के एएसपी अनुराग वत्स के बताया कि वायरल हुई फोटो और जानकारी उन्हें मिली है। केंद्रीय हिंदी संस्थान में ऐसी बीफ पार्टी आयोजित करने के बारे में कोई सबूत नहीं मिला है। अगर ऐसा कोई सबूत मिलता है तो उसके खिलाफ जरुर कार्रवाई की जाएगी।